फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three pady purchasing center found lock

जिले में जांच के दौरान तीन क्रय केंद्र पर लटके रहे ताले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
three pady purchasing center found lock
मुरादाबाद। जिला विपणन अधिकारी की जांच के दौरान बृहस्पतिवार को मैनाठेर, हाथीपुर और मल्हीपुर महमूदा के धान क्रय केंद्रों पर ताले लटके मिले। जांच में आया कि यूपीएसएस के नौ केंद्रों पर खरीद अभी शून्य है। इस मामले में जिला विपणन अधिकारी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह निकले। इस बीच मैनाठेर पीसीयू धान क्रय केंद्र बिलारी पर ताला लटका मिला। इसी प्रकार हाथीपुर चित्तू पीसीयू धान क्रय केंद्र बिलारी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। क्रय केंद्र पर ताला बंद मिला। मल्हीपुर महमूदानगर किसान सेवा सहकारी केंद्र भी बंद था। पूछने पर पता चला कि केंद्र के प्रभारी उच्चाधिकारी के बुलाने पर कहीं गए हैं। अन्य केंद्रों पर प्रभारियों ने शाम तक 1210 मीट्रिक टन धान की खरीद 245 किसानों से की है। समीक्षा के दौरान प्रकाश में आया कि पीसीयू के नौ केंद्रों में सिर्फ एक पर खरीद की गई है। आठ केंद्र खाली रहे हैं। इसी प्रकार यूपीएसएस के नौ केंद्रों में खरीद का रिकार्ड शून्य पाया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। कुछ संस्थाएं शासन के निर्देशों का उल्लंघन कर रही है। ऐसे लोगों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed