फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three months married woman turns out to be seven months pregnant in Amroha

शादी के तीन माह बाद दुल्हन के खुले राज: सुहागरात से ही बनाई दूरी, हर बार बनाया एक ही बहाना... ऐसे सामने आया सच

Mon, 12 Feb 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Feb 2024 10:51 PM IST
सार

नाराज पति ने विवाहिता के मायके वालों से उसे ले जाने के लिए कहा मगर उन्होंने बेटी को बुलाने से साफ इनकार कर दिया। सोमवार को पति कलक्ट्रेट आया और उसने एडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Three months married woman turns out to be seven months pregnant in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन माह की विवाहिता सात माह की गर्भवती निकली तो पति का माथा ठनक गया। उसने विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी मगर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। परेशान पति ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। एडीएम ने इस मामले की जांच सीओ मंडी धनौरा को सौंपी है।

विज्ञापन

यह मामला थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले युवक की शादी 2 नवंबर 2023 को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी होने के बाद विवाहिता ससुराल पहुंची तो उसने पति से तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर दूरी बना ली। तीन दिन बाद विवाहिता मायके लौट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी को फिर से पति ससुराल से विवाहिता को बुला लाया। मगर इस बार भी विवाहिता ने वही रटा रटाया बहाना बनाया। इस तरह से बहाने के चलते शादी को तीन महीने बीत गए। पत्नी की इस हरकत से परेशान पति विवाहिता को दवाई दिलाने गजरौला के अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड किया तो उसके सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट देख पति ने समझा कि रिपोर्ट में गड़बड़ी है। 

विज्ञापन

इसलिए उसने जिला अस्पताल में फिर से अल्ट्रासाउंड कराया। वहां भी विवाहिता के सात महीना के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस पर उसके होश उड़ गए। उसने इस बारे में परिजनों को बताया और विवाहिता से पूछताछ की। जिस पर विवाहिता ने बताया कि परिजनों उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी की है। वह गांव के युवक से प्रेम करती है तथा उसके साथ ही शादी करना चाहती थी। 

नाराज पति ने विवाहिता के मायके वालों से उसे ले जाने के लिए कहा मगर उन्होंने बेटी को बुलाने से साफ इनकार कर दिया। सोमवार को पति कलक्ट्रेट आया और उसने एडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे न्याय न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा। एडीएम ने इस मामले की जांच सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed