Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three men beat a painter to death dead body found in a cemetery

'हेल्लो पुलिस..मुझे मार रहे हैं': घर से बुला बाप-बेटों ने योगेश को पीट पीटकर मार डाला, कब्रिस्तान में मिला शव

Thu, 18 Sep 2025 11:46 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 11:46 PM IST
सार

बुधवार की रात 11.23 बजे योगेश के मोबाइल नंबर से यूपी 112 पर कॉल की गई है। कॉल करने वाले ने अपना नाम योगेश बताते हुए कहा कि उसके गांव के कपिल, गौरव और इनके पिता शोभाराम पीट रहे हैं। ईंट पत्थर से हमला कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Three men beat a painter to death dead body found in a cemetery
मृतक योगोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी पेंटर योगेश कुमार (21) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूर मौढ़ा तैय्या स्थित कब्रिस्तान के पास मिला। पेंटर के भाई ने गांव के शोभाराम और उसके बेटे गौरव, कपिल पर घर से बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम संबंध समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

पेंटर योगेश के भाई उमेश ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे उसका छोटा भाई योगेश घर में मौजूद था। इसी दौरान गुरेठा निवासी शोभाराम, उसके बेटे कपिल व गौरव आ गए और योगेश को अपने साथ बुलाकर ले गए। इसके बाद से योगेश गायब था। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसके मोबाइल पर कॉल तो जा रही थी लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे उसका शव मौढ़ा तैय्या में कब्रिस्तान के पास मिला। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ हाईवे राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उमेश का आरोप है कि कपिल, गौरव और शोभाराम ने उसके भाई की हत्या की है। एसपी सिटी ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक पूछताछ में उन्होंने इस घटना में शामिल होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

पुलिस को कॉल कर कहा- गौरव, कपिल और शोभाराम मुझे पीट रहे हैं
बुधवार की रात 11.23 बजे योगेश के मोबाइल नंबर से यूपी 112 पर कॉल की गई है। कॉल करने वाले ने अपना नाम योगेश बताते हुए कहा कि उसके गांव के कपिल, गौरव और इनके पिता शोभाराम पीट रहे हैं। ईंट पत्थर से हमला कर रहे हैं। 112 पर कॉल पहुंचते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी बताए लोकेशन पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने उस नंबर पर कॉल की लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। आसपड़ोस में भी सर्च किया गया लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी फेक कॉल या शराबियों का झगड़ा समझते हुए वापस चले गए। 

बृहस्पतिवार की सुबह शव के पास फोन मिला तो उसकी कॉल डिटेल चेक की गई जिससे पता चला कि अंतिम कॉल 112 पर की गई थी। इसके बाद यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि रात एक कॉल आई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह कॉल योगेश ने की थी या फिर किसी ने गुमराह करने के लिए गौरव, कपिल और शोभाराम का नाम लेकर कॉल की थी।

सिर पर किया वार, गला भी घोंटने का प्रयास
पाकबड़ा थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को योगेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि योगेश के सिर पर किसी डंडे या लोहे की रॉड से हमला किया गया था जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी और खून बह गया। इसके अलावा हत्यारोपियों ने योगेश का गला भी दबाने का प्रयास किया था हालांकि मौत सिर में गहरी चोट लगने और खून बहने से हुई है।

बसपा नेताओं ने परिवार से की मुलाकात
बसपा जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर अन्य पदाधिकारियों के साथ गुरेठा गांव पहुंचे और उन्होंने योगेश के परिवार से मुलाकात की। घटना पर रोष जताते हुए पुलिस अफसरों से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed