{"_id":"5a3eb6f54f1c1b8e698c384b","slug":"three-manth-dilay-container-electric-ciling","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने टली कंटेनरों की इलेक्ट्रानिक सीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने टली कंटेनरों की इलेक्ट्रानिक सीलिंग
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निर्यात फैक्ट्रियों में कंटेनरों की इलेक्ट्रानिक सेल्फ सीलिंग पर सरकार ने तीन माह के लिए रोक लगा दी है। फिलहाल पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी। कस्टम विभाग के अधिकारी फैक्ट्रियाें में जाकर उत्पादों का निरीक्षण करने के बाद खुद कंटेनर सील करेंगे। एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने सेल्फ सीलिंग का विरोध करते हुए सरकार से पुरानी व्यवस्था को जारी रखने का अनुरोध किया था।
अभी तक कस्टम विभाग के अधिकारी ही एक्सपोर्ट फैक्ट्री में जाकर कंटेनरों को सील करते हैं। लेकिन नवंबर में सरकार ने इलेक्ट्रानिक सेल्फ सीलिंग की नई व्यवस्था लागू की थी। इस व्यवस्था में पूरी जिम्मेदारी निर्यातकों पर आ गई थी। निर्यातकों को खुद अपने उत्पाद चेक करके कंटेनर की इलेक्ट्रानिक सीलिंग करनी थी।
इसमें कस्टम अधिकारियों की भूमिका खत्म हो गई थी। निर्यातक इस व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल का कहना है कि चेकिंग के बाद कस्टम अधिकारी कंटेनर को सील करते हैं तो उनकी जिम्मेदारी तय हो जाती है। ऐसा होने से उत्पादाें में हेराफेरी की आशंका भी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
कस्टम अधिकारी चेकिंग करके कंटेनर सील करेंगे तो कोई भी निर्यातक चाहकर भी पीतल की जगह कंटेनर में लोहा नहीं भर सकता है। उन्हाेंने कहा कि एसोसिएशन के अनुरोध पर सरकार ने प्रस्तावित नई व्यवस्था को तीन माह के लिए टाल दिया है। मार्च तक सेल्फ सीलिंग व्यवस्था लागू नहीं होगी।