{"_id":"6ae50464e316458d100113bd","slug":"three-injured-in-collision-between-a-motorcycle-and-a-scooter-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-107733-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में तीन घायल
विज्ञापन
कुंदरकी। डींगरपुर-कुंदरकी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कुंदरकी के मोहल्ला तकिया निवासी मोहम्मद अलीम बाइक से डींगरपुर की ओर जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप के पास स्कूटी सवार डिडौली निवासी मोहम्मद सोहेल और रुखसार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया।
वहीं मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नानपुर गांव के पास सड़क हादसे में कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी बाइक सवार अरुण और उसकी पत्नी घायल हो गई। अरुण अपनी पत्नी रूबी को दवाई दिलाने के लिए मुरादाबाद जा रहा था। घायल अरुण नगर में ही पीएनबी के बिजनेस सेंटर पर कार्यरत है। उसका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।