फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three including nephew of BJP leader were beaten up by the police in the police station, the DIG ordered an inquiry

भाजपा नेता के भांजे समेत तीन को दरोगा ने थाने में पीटा, डीआईजी ने दिए जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three including nephew of BJP leader were beaten up by the police in the police station, the DIG ordered an inquiry
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में शुक्रवार को भाजपा नेता के साथ अभद्रता होने पर साथियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि भाजपा नेता के भांजे को थाने में दरोगा और सिपाही ने पट्टे से पीटा था। इसकी शिकायत पर ही वह थाने पहुंचे थे। शुक्रवार रात विधायक रितेश गुप्ता के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीआईजी से मिले और उन्होंने आरोपी पुलिस कमियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बंगला गांव शिव विहार कालोनी निवासी सोनू सुमन भाजपा के सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि उनका भांजा अभिषेक शर्मा सिविल लाइंस थाने के सामने सैमसंग मोबाइल सर्विस सेंटर में नौकरी करता है। शुक्रवार दोपहर ठाकुरद्वारा क्षेत्र के तीन लोग मोबाइल ठीक कराने पहुंचे थे। इनमें एक व्यक्ति खुद को जिला पंचायत सदस्य बता रहा था। मोबाइल ठीक कराने को लेकर इन लोगों की कर्मचारियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन

सेंटर के कर्मचारियों ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इसी दौरान जिगर कालोनी चौकी प्रभारी महेश कुमार सिंह आ गए और वह कर्मचारियों को देखकर भड़क गए। भाजपा नेता का कहना है कि दरोगा ने वहां कहा कि अब मैं समझाता हूं। कैसे मोबाइल ठीक होता है। दरोगा और और सिपाही ने अभिषेक शर्मा, रवि कांत और जब्बाद की पट्टे से पिटाई की। इसके बाद तीनों को ड्यूटी मुंशी के पास बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के मोबाइल भी ले लिए। आरोप है कि दरोगा बाहर आए और थाने परिसर में ही पेड़ के नीचे बैठे दूसरे पक्ष के लोगों के पास पहुंच गए। यहां दरोगा ने कहा कि मैंने आपका काम कर दिया। अब यह कर्मचारी कभी किसी का मोबाइल ठीक करने से इंकार नहीं करेंगे। सूचना मिलने पर भाजपा नेता सोनू सुमन भी थाने आ गए। उन्होंने भांजे की पिटाई का विरोध किया और पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी बात पर दरोगा और इंस्पेक्टर भड़क गए।
आरोप है कि भाजपा नेता के साथ अभद्रता की। सोनू सुमन ने इस मामले की जानकारी भाजपा के मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दी। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता पहुंच गए। इसके बाद वह डीआईजी के पास पहुंचे और उन्होंने पूरे प्रकरण की शिकायत की। डीआईजी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सिविल लाइंस थाने में मंडल अध्यक्ष सोनू सुमन के साथ अभद्रता की गई थी। उनके भांजे और दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई थी। इस पूरे प्रकरण की शिकायत डीआईजी से की गई है। उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
रितेश गुप्ता नगर विधायक भाजपा
थाने में अभद्रता और मारपीट के संबंध में प्रार्थना पत्र मिला है। सीओ स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
शलभ माथुर डीआईजी,
मेरा भांजा सैमसंग मोबाइल सर्विस सेंटर में नौकरी करता है। शुक्रवार को थाने में भांजे और दो अन्य कर्मचारियों को पट्टे से पीटा गया था। मैं थाने पहुंचा और पूछताछ की तो दरोगा और इंस्पेक्टर ने मेरे साथ भी अभद्रता की।

सोनू सुमन, मंडल अध्यक्ष, भाजपा सिविल लाइंस क्षेत्र
पट्टे से पिटाई करने के पीछे दरोगा का मोबाइल ठीक न करना वजह
भाजपा नेता का कहना है कि कुछ दिन पहले दरोगा अपना मोबाइल ठीक कराने गए थे। उनके मोबाइल की डिस्पले के कर्मचारियों ने 44 सौ रुपये मांगे थे। इसी बात पर दरोगा नाराज होकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed