फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three illegal brick kilns seized in Kanth

Moradabad News: कांठ में तीन अवैध ईंट भट्ठे सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three illegal brick kilns seized in Kanth
कांठ। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्ठों को एसडीएम संत दास पंवार सीज कर दिया। एसडीएम ने तीनों ईंट भट्ठों में पानी भरवाकर संचालन बंद कराया। साथ ही भट्ठा संचालकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से कांठ तहसील क्षेत्र में संचालित 11 ईंट भट्ठों की जांच करने के निर्देश तहसील प्रशासन को मिले हैं। जिसके बाद प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित भट्ठों को बंद कराने के लिए अभियान की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम संत दास पंवार और नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, पुलिस, राजस्व, प्रदूषण, खनन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम को लेकर तहसील क्षेत्र के गांव तेलीपुर स्थित मोहम्मद अहमद के एमएस ईंट उद्योग, गुलजार बिक्र वर्क्स (नसीर ईंट उद्योग) और गांव शाहपुर अब्दुलबारी स्थित शाहपुर ईंट उद्योग पर पहुंचे। जांच के दौरान यह तीनों ईंट भट्ठे अवैध रूप से बिना एनओसी, अनुमति और मानकों को दरकिनार करते हुए संचालित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके संचालकों के पास कोई भी दस्तावेज वैध नहीं पाया गया। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर तीनों ईंट भट्ठों में पानी भरवाकर इनका संचालन बंद कराया गया।
इस मौके पर प्रदूषण विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार यादव, अग्निशमन विभाग के उपनिरीक्षक केपी सिंह, जिला पंचायत के कार्याधिकारी अनिल त्यागी, खनन निरीक्षक सूरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed