फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three hopes were absent while administering anti-pulse polio drops

पोलियो कार्य में लापरवाही, तीन आशाएं मिली गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three hopes were absent while administering anti-pulse polio drops
शासन के निर्देश पर चल रहे पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान तीन आशा कार्यकर्ता अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर पाई गईं। तीनों आशाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उन्हें कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष के बाद शासन के निर्देश पर रविवार से पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके लिए 169 बूथों पर 37 सुपरवाइजरों सहित सौ से भी अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को 401,39 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने बूथों पर उपस्थित रहकर 239,79 बच्चों को दवा पिलाई थी। सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके क्रम में सोमवार को डब्लूएचओ के एफएम अफसर अली ने क्षेत्र में पोलियो ड्रॉप पिलाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तो इसमें लापरवाही उजागर हो गई। उन्हें गांव बेगमपुर में आशा कार्यकर्ता मोना, नयागांव में फरजाना और शेरपुर एत्मादपुर में प्रियंका आशा गैरहाजिर मिलीं। आशाओं की गैरहाजिरी को राष्ट्रीय कार्यक्रम में लापरवाही मानते हुए तीनों आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

बीपीएम चंद्रशेखर यादव ने बताया कि तीनों गैरहाजिर आशाओं को स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे पोलियो अभियान को लेकर भी बैठक में हुई। जिसमें हेल्थ सुपरवाइजर अंशु, यूनिसेफ बीएमसी रेखा पटेल, डब्लूएचओ से अफसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed