फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three friends had murdered the young man

Moradabad News: चाऊमीन में मसाला डालने के विवाद में तीन दोस्तों ने की थी युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Three friends had murdered the young man
मुरादाबाद। बिलारी के मोहल्ला कहारान निवासी युवक राजू सक्सेना की हत्या उसके ही मोहल्ले में रहने वाले चाऊमीन विक्रेता राजू कश्यप और उसके दो दोस्त रिंकू कश्यप, पंकज कश्यप ने की थी। चाऊमीन में अधिक मसाला डालने को लेकर हुए विवाद में राजू सक्सेना की हत्या की गई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि बिलारी क्षेत्र के रुस्तम नगर सहसपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह के खेत में 14 जनवरी की सुबह एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त बिलारी के मोहल्ला कहारान निवासी राजू सक्सेना(22) पुत्र राजेंद्र सक्सेना के रूप में हुई थी। राजू सक्सेना मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले में राजू के पिता राजेंद्र सक्सेना ने बिलारी के मोहल्ला कहारान निवासी राजू कश्यप, पंकज कश्यप और रिंकू कश्यप के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपी राजू कश्यप चाऊमीन का ठेला लगाता है। 12 जनवरी को राजू सक्सेना उसके
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेले पर चाऊमीन खाने गया था। चाऊमीन में अधिक मसाला डालने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गई थी। आरोप है कि राजू सक्सेना ने राजू कश्यप का अपमान कर दिया था। उस वक्त तो लोगों ने दोनों को समझाकर समझौता करा दिया था लेकिन इसके बाद राजू कश्यप ने अपने दोस्त रिंकू कश्यप और पंकज कश्यप को मामले की जानकारी दी। 13 जनवरी की शाम पंकज कश्यप ने राजू सक्सेना को गेहूं के खेत पर बुला लिया और राजू के अपमान करने की शिकायत की तो वह तीनों के साथ गाली-गलौज करने लगा था। इस पर तीनों ने मिलकर उसके गले में पड़े गमछे को कसकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


पुलिस को फुटेज से मिले अहम सुराग
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू की और आसपड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज से पता चला कि आरोपी पंकज कश्यप राजू सक्सेना को अपने साथ जंगल की ओर ले जाता दिख रहा था। इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने पंकज को उठाकर उससे पूछताछ की तो उसने घटना कबूल करते हुए बताया कि राजू कश्यप के कहने पर ही वह राजू सक्सेना को बुलाकर जंगल में ले गया था। इसके बाद पुलिस ने बाकी दोनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए और हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article