फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three divorces given to woman for not getting buffalo in dowry

मुरादाबादः दहेज में भैंस न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, कार्रवाई की गुहार

Fri, 22 Jan 2021 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
Three divorces given to woman for not getting buffalo in dowry
सांकेतिक चित्र... - फोटो : PTI

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला कटघर थाना क्षेत्र के रहमत नगर की निवासी है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह जनवरी 2014 में संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के भारतल निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के पहले दिन से ही पति ओर ससुरालियों ने दहेज के लिए पीड़ित को ताने देने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पति और उनके परिजन मायके से भैंस और नकदी लाने का दबाव बना रहे थे। नौ जनवरी को महिला के साथ ननद ने भी मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर पति और ससुराल के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपने बच्चों के साथ मायके पहुंची और मायके वालों को पूरी घटना की जानकारी दी गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने महिला थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed