फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three districts of backward division in the state in vaccination campaign

टीकाकरण अभियान में प्रदेश में पिछड़े मंडल के तीन जनपद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Three districts of backward division in the state in vaccination campaign
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से लड़ाई में शहरवासियों की उदासीनता और विभाग की लापरवाही से मुरादाबाद मंडल प्रदेश में पिछड़ गया है। मंडल के तीन जनपद सूची में नीचे से दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है। स्थिति यह है कि संभल जनपद की प्रदेश में 74, मुरादाबाद का 73 और रामपुर का 72वां स्थान है। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि अब टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने में काफी हद तक टीकाकरण का योगदान है। इसके बावजूद मुरादाबाद में टीकाकरण की गति बहुत धीमी है। 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। इसके बाद 10 मई से आयु वर्ग 18 से 44 की उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। अब तक 13,33,389 व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया है, जबकि 45 से 60 आयु वर्ग में 4,69,327 व्यक्तियों ने कोरोना से बचने का टीका लगवाया है। वहीं, 60 आयु वर्ष से अधिक के 2,28,241 व्यक्तियों ने वैक्सीन की डोज ली है। अब तक जनपद में कुल 9,48,990 महिलाओं ने और 1,08,11,080 पुरुषों ने वैक्सीन की डोज ली है।
विज्ञापन

कुंदरकी में सबसे कम व्यक्तियों ने लगवाया टीका
जनपद के कुंदरकी विकास खंड में कुल दस फीसदी व्यक्तियों ने ही कोरोना से बचने के लिए दोनों टीके लगवाए हैं। कुंदरकी की अनुमानित जनसंख्या 4,48,016 है, जिसमें से 2,80,597 व्यक्तियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर 1,41,742 व्यक्तियों ने पहला और 28,983 व्यक्तियों ने दूसरा टीका लगवाया है। सबसे अधिक जागरूक ठाकुरद्वारा के बाशिंदे हैं। यहां पर निर्धारित लक्ष्य 1,90,313 में से 1,39,565 ने पहला और 57,380 ने दूसरा टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद अनुमानित जनसंख्या पहली डोज फीसद दूसरी डोज फीसद कुल टीकाकरण
संभल 15,13,734 9,38,674 62.01 2,52,299 16.67 11,90,973
मुरादाबाद 23,63,233 14,78,352 62.56 5,24,560 22.20 20,02,912
रामपुर 16,57,402 10,47,873 63.22 3,18,423 19.21 13,66,296
ग्रामीण क्षेत्रों में कुुंदरकी, मूंढापांडे, भोजपुर और कांठ ब्लॉक व शहर में टाउनहॉल, करुला, नवाबपुरा आदि क्षेत्र में टीकाकरण कम हुआ है। टीकाकरण को बढ़ाने के लिए धर्मगुरुओं से आह्वान करवाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी और तहसीलदारों से धर्मगुरुओं के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शिक्षकों से भी सहयोग लिया जाएगा।
डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed