फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three died of corona infection

संक्रमित तीन लोगों की मौत, 12 पुलिस कर्मी समेत 76 कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
three died of corona infection
मुरादाबाद। रविवार को टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद के दो बुजुर्ग समेत तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 12 पुलिस कर्मी समेत 85 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। नए मरीजों में 52 की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग और 33 मरीजों की आरटीपीसीआर, निजी और जिला अस्पताल लैब से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2076 और मृतकों का आंकड़ा 56 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद कोतवाली कंजरी सराय निवासी 82 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की रविवार सुबह साढ़े छह बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को 28 जुलाई को भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सांस लेने में काफी परेशानी थी। मुरादाबाद गलशहीद निवासी 75 साल के संक्रमित बुजुर्ग की भी शनिवार देर रात मौत हो गई। बुजुर्ग को 23 जुलाई को भर्ती कराया गया था। कोतवाली क्षेत्र रामपुर निवासी 70 साल के बुजुर्ग ने भी रविवार सुबह 11 बजे दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव आने पर बुजुर्ग को 24 जुलाई को टीएमयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

डा. गर्ग ने बताया कि रविवार को 85 कोरोना के नए मरीज भी मिले हैं। इनमें 12 पुलिस कर्मी शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में रविवार को कुल 1266 सैंपल हुए। इनमें 52 पॉजिटिव आए हैं। इनमें 33 शहर और 19 ग्रामीण इलाकों से हैं। शहर में हरथला से 56 सैंपल में 18 संक्रमित हैं। इनमें पुलिस लाइन में 33 सैंपल में 12 पुलिस कर्मी संक्रमित आए हैं। जिगर कालोनी से एक ही परिवार से छह लोग संक्रमित आए हैं। बरबलान से 17 सैंपल में 11 पॉजिटिव, ठाकुरद्वारा से दो, डिलारी से सात, ताजपुर, कांठ और कुंदरकी से तीन-तीन, मूंढापांढे से एक, बंगला गांव से एक, किसरौल से तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इनके अलावा बाकी संक्रमित अलग-अलग लैब से आए हैं। इनमें एसआरएल लैब से कांशीराम कालोनी, जिगर कालोनी, राम गंगा विहार के 15 संक्रमित हैं। सात मरीज कांशीराम नगर के हैं और इनमें कई एक ही परिवार से हैं। बंगला गांव, चंद्र नगर, बाला की सराय और कठघर के 13 मरीज जिला अस्पताल की लैब से संक्रमित मिले हैं। पांच मरीज आरटीपीसीआर लैब ग्रेटर नोएडा से आया है
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने का दरोगा संक्रमित, स्टाफ में हड़कंप
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने में तैनात एक दरोगा कोरोना संक्रमित आया है। इससे थाने के स्टाफ में हड़कंप मचा है। संक्रमित दरोगा के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि संक्रमित दरोगा ट्रेनिंग के लिए सीतापुर गए थे। वहां से लौटने के बाद बुखार से पीड़ित थे। सैंपल कराने पर पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed