{"_id":"5f6a711a8ebc3edde16ef9e3","slug":"three-died-and-82-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd363534672","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संक्रमितों की मौत, 82 नए पॉजिटिव और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संक्रमितों की मौत, 82 नए पॉजिटिव और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें मुरादाबाद के अलावा एक रामपुर और एक बिजनौर निवासी हैं। जिले में 82 नए कोरोना मरीज भी मिले हैं। जिले में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 134 और संक्रमितों की 7888 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि टीएमयू में भर्ती बिजनौर निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक 14 सितंबर से अस्पताल में भर्ती था। युवक पहले से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था और मंगलवार सुबह सवा चार बजे उसकी मौत हो गई। रामपुर निवासी 74 साल के बुजुर्ग ने भी मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दम तोड़ दिया। बुजुर्ग आठ सितंबर से टीएमयू में भर्ती थे। सांस लेने में परेशानी होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मुरादाबाद मझोला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की भी गाजियाबाद में मौत हो गई।
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 82 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 31 पॉजिटिव रैपिड एंटीजन के शामिल हैं। एंटीजन में पीतल बस्ती से एक, मझोला से तीन, बंगला गांव से एक, हरथला से नौ, कांठ से तीन, ताजपुर से दो, डिलारी से नौ, ठाकुरद्वारा से एक और बिलारी से दो संक्रमित शामिल हैं। आरटीपीसीआर से जिला अस्पताल और गांधी नगर के निजी अस्पताल से एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। गोविंदपुर मूंढापांडे से 13 साल का किशोर, दीन दयाल नगर से एक ही परिवार से पांच मरीजों में नौ साल की बच्ची और 14 साल का किशोर भी संक्रमित मिला है। बैंक कालोनी से दंपती, फैज गंज से एक परिवार के तीन सदस्य और सम्राट अशोक नगर में छह साल की बच्ची, आठ साल का बच्चा (भाई-बहन) समेत एक परिवार के चार संक्रमित मिले हैं। बुद्धि विहार से भी दंपती पॉजिटिव आया है। निजी अस्पतालों की लैब से भी 12 संक्रमित मरीज मिले हैं।