फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three couples were caught in objectionable condition from the hotel

Moradabad News: होटल पर छापा मारकर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Three couples were caught in objectionable condition from the hotel
मंडी धनौरा। एक कंपनी की फ्रेंचाइजी का बोर्ड लगाकर अनैतिक कार्य की सूचना पर एसडीएम चंद्रकांता ने अमरोहा रोड स्थित एक होटल पर छापा मारा। होटल के कमरों से तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। एसडीएम ने तीनों युवतियों को फटकार लगाते हुए उनके घर भेज दिया, जबकि तीनों युवकों को थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम चंद्रकांता ने बताया कि अमरोहा रोड पर ग्राम मिलक मोतीखेड़ा के निकट एक होटल में अनैतिक कार्य की कई बार शिकायत मिली थी। शुक्रवार की दोपहर पुलिस बल साथ लेकर होटल पर छापा मारा गया। कमरों में तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। छापे की जानकारी मिलते ही लड़कियां रोने लगीं। एसडीएम ने तीनों लड़कियों को हिदायत देकर उनके घर भेज दिया। तीनों लड़कों को पुलिस अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति से होटल का सराय एक्ट में पंजीकरण संबंधित अभिलेख दिखाने को कहा गया। लेकिन, वह कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। होटल का पंजीकरण नहीं होने पर सील कर दिया गया है। इससे पहले भी तीन होटल को सील किया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी दशा में अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed