{"_id":"65a70b8277cf1565410b9526","slug":"three-constables-who-assaulted-in-police-line-suspended-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-325000-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस लाइन में मारपीट करने वाले तीनों सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस लाइन में मारपीट करने वाले तीनों सिपाही निलंबित
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में रविवार रात शराब पीकर मारपीट करने वाले तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। आरआई की रिपोर्ट पर एसएसपी ने सिपाहियों पर कार्रवाई की है। रविवार की रात पुलिस लाइन के बैरक नंबर-3 में रहने वाला सिपाही योगेश कुमार के पास प्रशांत सिरोही और मोनू बालियान आए थे।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों ने यहां शराब पी थी। शराब खत्म होने के बाद मोनू और प्रशांत और शराब पीने के लिए योगेश कुमार को अपने साथ ले जाने लगे थे। बताया जा रहा है कि योगेश ने जाने से इन्कार कर दिया था। आरोप है कि मोनू और प्रशांत ने उसकी पिटाई कर दी थी। योगेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और सिर में भी गंभीर चोट आई थी।
मेरठ मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस लाइन के आरआई रकम सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी सिपाही मोनू बालियान और प्रशांत सिरोही के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने आरआई की रिपोर्ट पर सिपाहियों को अनुशासनहीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने में मोनू बालियान, प्रशांत सिरोही और ही घायल सिपाही योगेश कुमार लंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।