{"_id":"6af8c997c28a84933b04a6af","slug":"three-connecting-roads-will-be-built-in-kundarki-thakurdwara-news-c-307-1-smbd1005-107793-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी में 4.50 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी में 4.50 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन संपर्क मार्ग
Sun, 15 Nov 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। विकास कार्यों को गति देते हुए शनिवार को भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम नानपुर, नूरपुर की मिलक और उदयपुर चंदन के तीन संपर्क मार्गों के नव निर्माण कार्यों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
इनमें मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नर्सरी के पास से राज फार्म हाउस होते हुए नूरपुर की मिलक तक लंबाई 1.10 किलोमीटर लागत 133.21 लाख, ग्राम नानपुर में भूकन सिंह के मकान से आगरा हाईवे तक लंबाई 1 किलोमीटर लागत 137.37 लाख और ग्राम उदयपुर चंदन में जूनियर हाई स्कूल से बसेरा खास पीडब्ल्यूडी रोड तक लंबाई 1 किलोमीटर लागत 134.49 लाख शामिल हैं।
तीनों संपर्क मार्गों की कुल लंबाई 3.10 किलोमीटर है जिनके निर्माण पर 405.07 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना उनका संकल्प है।
विज्ञापन
क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी सड़कें होने से न केवल आवागमन सुगम होता है बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने और व्यापारियों को अपने व्यवसाय में भी सुविधा मिलती है। इन मार्गों के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
यही प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे और प्रत्येक गांव में जनसुविधाओं का विस्तार हो। कार्यक्रम में जिला मंत्री ज्योति वाल्मीकि, ब्रजेश लोधी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रविंद सिंह रैदास, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, शोएब खान, विजेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।