{"_id":"692f4e51cb7f7419a50391be","slug":"three-clinics-found-without-registration-sealed-in-mainather-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110134-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मैनाठेर में बिना पंजीकरण मिले तीन क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मैनाठेर में बिना पंजीकरण मिले तीन क्लीनिक सील
Wed, 03 Dec 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। मैनाठेर और कुंदरकी इलाके में कई झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक पर एसडीएम द्वारा गठित टीम ने मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान कई झोलाछाप के क्लीनिक बंद मिले तथा बिना पंजीकरण चल रहे तीन क्लीनिकों को सील किया गया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को जांच करने के दौरान मैनाठेर क्षेत्र में ईसागढ़ अड्डे के निकट एक क्लीनिक और पैथालॉजी, डींगरपुर गांव में हीरो एजेंसी के निकट स्थित दोनों क्लीनिक का संचालन नियम विरुद्ध मिलने पर सील कर दिए गए। इनके संचालक मौके पर जांच के दौरान कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। चिकित्साधीक्षक के अनुसार जांच करने वाले क्लीनिकों की सूची में जो क्लिनिक शामिल थे, उनमें कस्बा महमूदपुर माफी में संभल रोड पर और फतेहपुर खडंजे पर संचालित दोनों निजी क्लिनिक बंद मिले। निरीक्षण संबंधी जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम और सीएमओ को भेज दी गई है।
सीएचसी बिलारी से मिली जानकारी के अनुसार डीएम और सीएमओ को क्षेत्र के लोगों से मिली शिकायती पत्र मिले थे। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह ने चिकित्साधीक्षक बिलारी डॉ. राजपाल सिंह और नायब तहसीलदार स्योंडारा विजय कुमार श्रीवास्तव को नामित करते हुए जांच टीम गठित की थी।