{"_id":"677af2a78d2fccc71009f442","slug":"three-arrested-with-11-tonnes-of-stolen-iron-wire-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-557543-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चोरी हुए 11 टन लोहे के तार के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चोरी हुए 11 टन लोहे के तार के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल से गाजियाबाद जा रहे 42 टन लोहे के तार की चोरी के मामले में मूंढापांडे पुलिस ने ट्रक बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को भी बिजनाैर के हल्दाैर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 11 टन तार बरामद किया गया। पुलिस ट्रक के चालक व सहायक समेत चार आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही 31 टन तार भी बरामद होना बाकी है।
हरियाणा के सोनीपत जिले के ग्राम गन्नौर निवासी व्यवसायी राहुल सिंह ने 23 दिसंबर को मूंढापांडे थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि 19 दिसंबर को उनका ट्रक चालक विमल भाटिया और सहायक जितेंद्र पश्चिम बंगाल से 42 टन लोहे का तार लेकर गाजियाबाद स्थित कंपनी आ रहे थे। ट्रक के साथ चालक और सहायक भी गायब हो गए। चालक का फोन मूंढापांडे क्षेत्र में ही बंद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
रविवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में मूंढापांडे पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ सभी मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। रिपोर्ट दर्ज होने के 50 घंटे बाद पुलिस को ट्रक की लोकेशन मिल गई। पुलिस ने 25 दिसंबर को खाली ट्रक बिजनौर जिले के थाना हल्दौर क्षेत्र से बरामद कर लिया था। फिर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद चार जनवरी को हल्दौर क्षेत्र से बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम छज्जुपुरा निवासी भूरा उर्फ मुज्जमिल, मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाने के मोहल्ला मुस्तरक निवासी आबिद और मीरापुर के ही ग्राम बलीपुरा निवासी अरशद को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब के पटियाला जिले के मालखाना पट्टीसमाना निवासी ट्रक चालक विमल भाटिया और वहीं के ग्राम ढकाला निवासी सहायक जितेंद्र पश्चिम बंगाल की सुपर शक्ति मेटल लिमिटेड दुर्गापुर से 42 टन तार लेकर गाजियाबाद की कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए चले थे।
आरोपियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से चलते ही चालक ने तार चोरी की योजना बनाई थी। विमल ने अपना फोन मूंढापांडे क्षेत्र में टोल प्लाजा पार करते ही बंद कर लिया था। फोन पर बातचीत के आधार पर तार गाजियाबाद न ले जाकर हल्दौर क्षेत्र में उतार दिया था और खाली ट्रक छोड़ दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर 11 टन तार बरामद कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि बाकी तार हमारे साथी मीरापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तरक निवासी अरशद राणा और शाहिद कबाड़ी एक दूसरे ट्रक में भरकर ले गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया। साथ ही चालक विमल भाटिया, सहायक जितेंद्र, अरशद राणा और शाहिद कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।