फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three arrested to selling drugs to students

छात्रों को नशा बेचने वाले तीन और गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
three arrested to selling drugs to students
drugs
छात्रों को नशे का आदी बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने छात्रों को नशा बेचने के मामले में तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस हिरासत में कबूला है कि वह  कालेज के छात्रों और मजदूरों को नशे का सामान बेचते हैं। बीते दिनों नशे का धंधे करने वाले लड़के और लड़कियां भी पकड़ी गईं थीं। पकडे़ गए आरोपी शावेज और सालिम चक्कर की मिलक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दोनों आरोपी कालेज के पास और सिनेमा घरों के आसपास नशे के सामान की बिक्री करते हैं। चेकिंग के दौरान आरोपियों को सागर सराय सरोज सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से एक किलो से ज्यादा चरस बरामद की गई है। जिसकी कीमत बाजार में हजारों रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह महंगे रेट पर लोगों को नशे का सामान बेचने का काम करते हैं। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने शाहनवाज निवासी नागफनी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed