{"_id":"685718bbb44f80f93f021220","slug":"three-arrested-including-the-kingpin-of-the-gang-who-looted-people-by-pretending-to-sell-gold-coins-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-671741-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सोने की गिन्नी बेचने का झांसा देकर लूटने वाले गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सोने की गिन्नी बेचने का झांसा देकर लूटने वाले गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नानकमत्ता। सस्ता सोना बेचने का लालच देकर लूटने वाले गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटी गई रकम में से 35 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। गैंग के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मुरादाबाद के कंप्यूटर हार्डवेयर के व्यापारी अमित रस्तोगी ने 19 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके किरायेदार रमेश चंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सरदार ने बताया था कि उसके मित्र डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने उसे बताया कि नानकमत्ता के गांव कैथुलिया निवासी राजू सरदार को जमीन में गड़े सोने की गिन्नियों से भरे सात घड़े मिले हैं। सस्ता सोना मिलने के लालच में वह दो लाख रुपये लेकर मुन्ना सरदार व उसके पुत्रों के साथ 21 फरवरी को गांव कैथुलिया पहुंचे थे। जहां उनके साथ लूट हो गई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लूट के खुलासे के लिए सीओ खटीमा विमल रावत, सीओ सितारगंज बीएस धौनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। शुक्रवार शाम पुलिस ने गांव बिडौरा मझोला में घेराबंदी कर बुध बाजार, मुरादाबाद निवासी डॉ. सर्वेश अग्रवाल, ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता निवासी गैंग के सरगना हरजिंदर सिंह उर्फ राजू और करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए दो लाख रुपये में से 35 हजार रुपये व रुपये दोगुना करने का झांसा देने वाले उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कोटा से सीखा था ठगी का तरीका
नानकमत्ता। सोने से भरे घड़े का सोना सस्ते में बेचने का झांसा देकर लूट करने वाले गैंग के सरगना ग्राम कैथुलिया निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ राजू ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने नोट दोगुने करने व नकली सोना दिखाकर लूट करने का तरीका राजस्थान के कोटा से सीखा था। उसके गिरोह में महिलाएं सहित 10-12 लोग शामिल हैं। गिरोह में शामिल ज्वेलर्स उनके नकली सोने को असली सोना बताते हैं, उसके बाद ठगी की योजना बनाई जाती है। संवाद
-- -- -- -- -
एमबीबीएस डाॅक्टर और संविदा वनकर्मी भी गिरोह के सदस्य
नानकमत्ता। नकली सोना दिखाकर लूट करने वाले गिरोह में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ ही संविदा वनकर्मी भी सदस्य हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए बुध बाजार मुरादाबाद निवासी सर्वेश अग्रवाल ने बताया कि उसका बुध बाजार में क्लीनिक है, वह एमबीबीएस है। कमाई के लालच में गिरोह में शामिल हो गया था। वन विभाग में संविदा पर कार्यरत करनैल सिंह ने बताया कि वह हमेशा खाकी वर्दी पहनता है, जिससे लोगों को पता नहीं चलता है कि वह वनकर्मी है या पुलिसकर्मी। संवाद