फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three arrested including MR in the murder of BTC student

Moradabad News: बीटीसी छात्रा की हत्या में एमआर समेत तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including MR in the murder of BTC student
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र से लापता बीटीसी छात्रा किरण (29) की हत्या करने वाले उसके प्रेमी केहर सिंह का सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने एमआर, मेडिकल स्टोर संचालक और कॉलेज के क्लर्क को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में केहर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी। तब उसने छात्रा को बहाने से अपने कमरे पर बुला लिया और जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने साले की मदद से उसकी लाश नदी में फेंक दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नदी से छात्रा का कंकाल बरामद किया था।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूला निवासी शिक्षा विभाग के कर्मचारी रामपाल ने जानकपुर निवासी केहर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रामपाल ने बताया था कि उनकी बेटी किरण रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी से बीटीसी कर रही थी। 20 मई को छात्रा घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। पिता ने आरोप लगाया कि केहर सिंह ने उसकी बेटी को गायब किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि किरण और वह एक ही स्कूल में पढ़ाते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। दो साल पहले दोनों ने बीटीसी करने के लिए आरएसडी एकेडमी स्कूल में दाखिल करा लिया था। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी को इसकी जानकारी हो गई थी, तब उसने किरण की हत्या करने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि मिलन विहार में उसका मकान है। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में थे। तब उसने 20 मई को किरण को अपने कमरे पर बुला लिया था। यहां उसने छात्रा को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने मोहल्ले में ही रहने वाले संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया बल्लू निवासी विशेष पाल के प्रीत विहार कॉलोनी खुशहालपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर गया।
विशेषपाल को अपने साथ कमरे पर ले गया, आरोपी ने किरण का इलाज कराया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद केहर ने आरएसडी एकेडमी में क्लर्क के पद पर तैनात अपने साथी सोनकपुर निवासी जगदीश को भी बुला लिया। आरोपी दोनों की मदद से छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन कहीं उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद आरोपी ने कटघर के भैंसिया निवासी अपने मौसेरे भाई एमआर प्रमोद कुमार को भी अस्पताल में बुला लिया, लेकिन छात्रा को डॉक्टर ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया।
तब तक छात्रा की माैत हो गई। इसके बाद आरोपी छात्रा के शव को कमरे पर लेकर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी केसर सिंह ने अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के डोढ़ी वाजिदपुर में रहने वाले अपने साले तारेश को कॉल की और पूरी घटना की जानकारी दी। तारेश अपने भतीजे मनीष के साथ कार लेकर मिलन विहार स्थित केहर सिंह के कमरे पर पहुंच गया।
आरोपियों ने छात्रा के शव को कार में डाल लिया और छजलैट क्षेत्र के नन्हेड़ा में नदी में फेंक दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में मैनाठेर पुलिस ने केहर सिंह के अलावा उसका सहयोग करने वाले प्रमोद कुमार, जगदीश, विशेष पाल को गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। इसके अलावा तारेश और मनीष की तलाश में पुलिस ने उनके घर दबिश दी, लेकिन दोनों भाग गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी है।

--------



पत्नी देती थी ताने

केहर सिंह ने बताया कि उसके प्रेम प्रसंग की भनक उसकी पत्नी को लग गई थी। इसको लेकर वह आए दिन ताने देती थी और झगड़ा करती थी। जिससे तंग आकर उसने किरण को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने किरण की शादी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ तय कराई थी। अक्तूबर माह में शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed