फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three another accussed arrest in murder case

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
three another accussed arrest in murder case
मुरादाबाद। कटघर थनाक्षेत्र में दस मई को प्रॉपर्टी डीलर रजमानी की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा और बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग निवासी रमजानी (41) प्रापर्टी डीलर थे। गांव में रहने वाले रईस और उसके परिजनों से रमजानी का विवाद चल रहा था। 10 मई की दोपहर रमजानी अपने भतीजे सरताज (13) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास बाइक सवार हमलावरों ने चाचा-भतीजे को घेर लिया था। इस दौरान रमजानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में भतीजा सरताज बाल-बाल बच गया था। इस मामले में रमजानी के भाई अनवार ने गांव के ही चांद बाबू, जाने आलम, मुकीम, राशिद उर्फ लोहा, होरी व नविया व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग निवासी राशिद उर्फ लोहा, जाने आलम व मुकीम को गिरफ्तार कर तमंचा और एक बाइक बरामद कर ली थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी राशिद ने कबूल किया था कि रमजानी पक्ष के लोगों ने उसके भाई आमिर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदला लेने के लिए उन्होंने रमजानी की हत्या की थी। शनिवार को पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र के जवाहरनगर लोधीपुर निवासी आरिफ और सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग निवासी इरफान और नविया को गिरफ्तार कर लिया है। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed