फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Threat to LLB student: I will throw acid on your face, girl raped at gunpoint... photos made viral

एलएलबी की छात्रा को धमकी: तेरे चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा, तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म... वायरल किए फोटो

Sat, 14 Sep 2024 04:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Threat to LLB student: I will throw acid on your face, girl raped at gunpoint... photos made viral
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने एक युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर उसके फोटो भी वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एलएलबी की छात्रा है और अकेले ही कॉलेज जाती है। एक दिन बिलारी थाना क्षेत्र के नगलिया जट निवासी आदित्य उर्फ बाबू ने उसे रास्ते में घेर लिया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने फोटो खींच लिए।
विज्ञापन


आरोपी ने उसके फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। दो अगस्त को छात्रा कॉलेज जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए कॉलेज जाने पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने मूंढापांडे थाने में आरोपी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ने पीड़िता पर समझौते के लिए दबाव बनाया। फैसला न करने पर पीड़िता के परिवार वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया।

एसएसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर मूंढापांडे थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने युवती को खोज निकाला

थाना खजुरिया पुलिस ने चार दिन पूर्व अपहरण की एक युवती को क्षेत्र से बरामद किया है। आरोपी अपहरणकर्ता अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किसान ने चार दिन दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें कहा है कि ग्राम टेहरी ख्वाजा निवासी फाजिल उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी का सुराग लगा।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी अपहरणकर्ता युवती को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने युवती को बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी अपहरणकर्ता को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed