फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Threat to kill MBBS doctor and family

एमबीबीएस डॉक्टर और परिवार को जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill MBBS doctor and family
जिले के एक एमबीबीएस चिकित्सक और उनके परिवार को दो दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन पर मिली इस धमकी के बाद से चिकित्सक व उनका परिवार दहशत में है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिनौरा जलालाबाद निवासी हाफिज आलम एमबीबीएस डॉक्टर हैं। मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित जोया में वह अपना हॉस्पिटल संचालित करते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है कि शुक्रवार की शाम करीब 7:58 बजे उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। फिर कहा, तुझे और तेरे परिवार को दो दिन के भीतर मरवा दूंगा.. सुपारी दे दी गई है... दो दिन में अंजाम भुगतने लेना। फोन करने वाले ने रंगदारी की भी डिमांड की। डॉक्टर ने रात में ही डिडौली कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। अपने और परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फोन नंबर को ट्रेस करके आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डॉक्टर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। रंगदारी मांगने या सुपारी देने जैसी कोई बात नहीं है। नंबर के आधार पर मामले की जांच सर्विलांस टीम कर रही है।
- पूनम, एसपी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed