{"_id":"6017a6a68ebc3e08aa4b9249","slug":"threat-to-kill-bjp-mla-along-with-family-stir-in-police-department-investigation-is-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: भाजपा विधायक को परिवार समेत जान से मारने की मिली धमकी, पीएम मोदी के बारे में भी कहा अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: भाजपा विधायक को परिवार समेत जान से मारने की मिली धमकी, पीएम मोदी के बारे में भी कहा अपशब्द
Mon, 01 Feb 2021 04:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Feb 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक रितेश गुप्ता अपने समर्थकों के बीच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को वीडियो कॉलिंग और व्हाट्सएप के जरिए परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपशब्द कहे हैं।
गलशहीद थानाक्षेत्र के गांधीनगर में रहने वाले भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने थाने में एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि 31 जनवरी की सुबह करीब 11:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के जरिए धमकी दी गई है।
विधायक का कहना है कि धमकी देने वाले शख्स ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपशब्द कहा है। विधायक को धमकी मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गलशहीद पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम भी आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है। गलशहीद थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है।