फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   threat to ex cm akhilesh yadav

आजम के बाद अखिलेश-इकराम को धमकी

Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
threat to ex cm akhilesh yadav
akhilesh yadav
आजम खां के बाद अब सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी को धमकी मिली है। विधायक का कहना है कि एक व्यक्ति ने कॉल करके उन्हें व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली से उड़ाने की धमकी दी है। सपा सरकार हटते ही हाजी इकराम की सुरक्षा  हटाई गई थी।
विज्ञापन


विधायक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसएसपी ने सर्विलांस सेल को कॉल करने वाले नंबर की छानबीन करने को कहा है।
विज्ञापन

देहात सीट से सपा के विधायक हाजी इकराम कुरैशी गलशहीद थाना क्षेत्र में असालतपुरा भूड़ा के चौराहे पर रहते हैं।

विधायक का कहना है कि पिछले आठ दिन से उन्हें कॉल कर एक युवक अपशब्द कहता है। विरोध जताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। विधायक का कहना है कि पूर्व में उन्हाेंने इसकी शिकायत एसओ गलशहीद से की थी, लेकिन उस वक्त एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि मंगलवार को दोबारा दोपहर सवा तीन बजे कॉल कर आरोपी ने उन्हें धमकी दी। कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है। बकौल विधायक कॉल करने वाले ने कहा कि वह उन्हें और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली से उड़ा देगा। 


इसके बाद विधायक ने गलशहीद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हाजी इकराम सपा सरकार में दर्जा राज्यमंत्री थे और उन्हें भारी भरकम सुरक्षा हासिल थी। लेकिन सत्ता बदलने के बाद अब उनके पास केवल एक पदेन गनर है।

पुलिस का कहना है कि विधायक ने कोई रिकार्डिंग नहीं दी है। उन्हाेंने एक नंबर के बारे में शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed