फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Those who stole goods worth Rs 50 lakh from Himgiri Express arrested, accused works parcel agent.

Moradabad: हिमगिरि एक्सप्रेस से 50 लाख का माल चुराने वाले गिरफ्तार, आरोपी पार्सल एजेंट का करते हैं काम

Sat, 17 Feb 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2024 04:08 AM IST
सार

रेलवे पुलिस ने हिमगिरि एक्सप्रेस से 50 लाख रुपये का माल चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से सामान बरामद किया गया है। आरोपी पार्सल एजेंट के तौर पर काम करते थे। 

विज्ञापन
Moradabad: Those who stole goods worth Rs 50 lakh from Himgiri Express arrested, accused works parcel agent.
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली (12331) हिमगिरि एक्सप्रेस से 50 लाख रुपये का माल चुराने वाले आरोपियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हौजरी (कपड़े) के 16 नग बरामद हुए हैं। इन नगों की चोरी चार फरवरी को हुई थी।

विज्ञापन


आरोपियों ने ट्रेन की बोगी से मुरादाबाद रेल मंडल के काकोरी स्टेशन के नजदीक नग फेंक दिए थे। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन से दो आरोपियों सन्नी निवासी गोविंद नगर जिला कानपुर, रिंकू निवासी मलिहाबाद जिला लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सन्नी के पास से एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसमें छह सूट के कपड़े थे। उसकी निशान देही पर बालागंज चौराहे से एक पिकअप वाहन से बाकी माल बरामद हुआ। वाहन चालक अमित निवासी थाना अतरौली जिला हरदोई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ सीआईबी शाखा के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी सन्नी पार्सल एजेंट का काम करता है। जो ट्रेन व सड़क मार्ग से लुधियाना व पंजाब के अन्य स्थानों पर पार्टी का माल भेजता है। आपसी रंजिश के कारण उसे अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed