{"_id":"6670c76f24c4fd5f2f000237","slug":"those-who-stole-cash-and-mobile-phones-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-421650-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेनों से यात्रियों का कैश व मोबाइल चुराने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेनों से यात्रियों का कैश व मोबाइल चुराने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। ट्रेनों से यात्रियों का कैश व मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हैदर दर्जियान मोहल्ला बारादरी थाना नागफनी व आरोपी तुफैल उर्फ अरमान दलपतपुर के चमरौआ थाना मूंढापांडे का निवासी है। दोनों के पास से चोरी के 14700 रुपये बरामद हुए हैं।
24 मार्च को इन्होंने दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन में यात्री मनोज कुमार के बैग से एक मोबाइल चोरी किया था। पूछताछ करने पर बताया कि मोबाइल दोनों ने 4000 रुपये में बेच दिया। इसके बाद 18 मई को रानीखेत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से यात्री महेश ईश्वर भाई की जेब काटकर 30 हजार रुपये चुराए थे। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे नशे के आदी हैं। अपना शौक पूरा करने के लिए ट्रेनों में चोरी करते हैं। बाकी के रुपये उन्होंने नशे में खर्च कर दिए। जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।