{"_id":"61c76e821dc4b01f656e1fc6","slug":"those-who-crossed-sixty-could-not-cross-the-sixty-mark-moradabad-news-mbd4139010173","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ पार वाले नहीं कर पाए साठ का आंकड़ा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ पार वाले नहीं कर पाए साठ का आंकड़ा पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में बुजुर्ग हाईरिस्क में हैं, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर नहीं दे रहे हैं। साठ वर्ष पार वाले साठ फीसदी का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। अभी तक जिले में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में साठ पार वाले सिर्फ 58 फीसदी लोगों को ही पहली डोज लग पाई है।
जिले में 16 जनवरी को टीकाकरण की शुुरुआत की गई थी। हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों के बाद साठ वर्ष पार करने वालों ने कोरोना से बचाव का टीका लगाना शुरू किया गया। जिले में शनिवार तक 18.57 लाख लोगों को पहली और 8.90 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसमें साठ वर्ष की आयु पार करने वालों की भागीदारी सबसे कम हैं। जिले में साठ पार वाले 300173 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक 174139 लोगों को ही पहली डोज लग पाई है, जो लक्ष्य का 58 प्रतिशत है। टीकाकरण में बुजुर्गों का पिछड़ना उन पर भारी पड़ सकती है। इसकी वजह बुजुर्गों का हाईरिस्क में होना है।
पहली और दूसरी लहर में संक्रमित बुजुर्गों की करीब पांच हजार से अधिक रही। वहीं, जान गंवाने वालों में भी इनकी संख्या अधिक रही। ऐसे में संभावित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन को देखते हुए टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
टीकाकरण कराने में साठ पार वाले दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। शुरू में केंद्रों पर इनकी संख्या देखने को मिली, लेकिन अब बुजुर्गों की संख्या में गिरावट आ रही है। अभी तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष साठ पार वाले 58 प्रतिशत लोगों को ही पहली डोज लग पाई है, जबकि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बुजुर्गों के लिए टीकाकरण जरूरी है। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
चिकित्सा प्रभारियों को भेजी दूसरी डोज की सूची
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि साठ पार वालों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो बुजुर्ग अभी दूसरी डोज लगाने से रह गए हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। सूची सभी चिकित्सा प्रभारियों को भेज दी गई है, ताकि उन्हें दूसरी डोज लगाई जा सके।
एक नजर टीकाकरण के आंकड़ों पर
आयु वर्ग------लक्ष्य-------पहली डोज---दूसरी डोज
18-45 वर्ष--1553746--81.1 फीसदी--33.4 फीसदी
46-60 वर्ष--367676---78.6 फीसदी--43.9 फीसदी
60 वर्ष पार--300173---58.0 फीसदी--34.2 फीसदी
देर से मिला मौका फिर भी टीकाकरण में सबसे आगे
मुरादाबाद। जिले में सबसे पहले हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इसके बाद साठ पार बुजुर्गों और फिर 45 पार बीमार लोगों का टीकाकरण हुआ। बाद में 45 पार सभी लोगों को टीका लगाया गया। सबसे आखिर में जिले में दस मई से 18 वर्ष पार वालों का टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण में युवा सबसे आगे हैं। जिले में निर्धारित लक्ष्य 1553746 की तुलना में 81.1 फीसदी युवाओं का टीकाकरण हो चुका है।