फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves burnt goods from doctor's house

चिकित्सक के मकान से चोरों ने उड़ाया तीन लाख रुपये की कीमत का सामान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves burnt goods from doctor's house
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में चोरों ने चिकित्सक के मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिया। घटना के समय पति-पत्नी बाहर गए थे। घर लौटने पर वारदात की जानकारी हो सकी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में के केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पास आकाश मिश्रा का मकान है। आकाश इंडियन ऑयल में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी चिकित्सक हैं और उनकी तैनाती ठाकुरद्वारा में है। आकाश ने पुलिस को बताया कि 25 मई की शाम वह पत्नी को ड्यूटी से वापस लाने के लिए घर से निकले थे। एक घंटे बाद शाम करीब पांच बजे लौटे तो मकान के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे दो जोड़ी सोने के सेट, दो सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पाजेब गायब थे। इसके अलावा अलमारी में रखी नकदी भी गायब है। मझोला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed