फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   They used to do recce during the day and steal motors

Moradabad News: दिन में रेकी कर रात में नलकूपों से चोरी करते थे मोटर, दो सगे भाई समेत चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
They used to do recce during the day and steal motors
मुरादाबाद। छजलैट थाने की पुलिस और एसओजी ने रविवार को नलकूपों से मोटर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों का गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने पिछले एक माह में 15 मोटर चोरी की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में खेत-खेत घूमकर रेकी करते हैं और रात में वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना और एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने रविवार दोपहर पुलिस लाइंस में गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र में पिछले माह किसानों के खेतों में लगे नलकूपों से मोटर चोरी की घटनाएं हुई थीं। मोटर चोरी होने के कारण किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। किसानों ने एसएसपी से मुलाकात कर बदमाशों की गिरफ्तारी और घटनाओं के खुलासे की मांग की थी। सीओ कांठ कुलदीप गुप्ता और छजलैट थाना प्रभारी अर्जुन त्यागी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी ने रविवार को हिस्ट्रीशीटर इश्तेकार निवासी ताहरपुर थाना मैनाठेर, फरियाद निवासी अल्लाहपुर भीकन थाना मैनाठेर, इसके बाद भाई मुख्तियार और हिस्ट्रीशीटर वाहिद निवासी अल्लाहपुर भीकन थाना मैनाठेर को छजलैट क्षेत्र के शेखूपुरा के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 19.720 किलो कापर तार, 7.530 किलो कापर का पतला तार, चार तमंचे, तीन मोबाइल, मोटर खोलने के उपकरण, चाॅबी, पाना, हथौडा, टार्च बरामद की है। इसके अलावा 16 हजार 800 रुपये नकद, एक बाइक और एक स्कूटर बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करने के बाद रात में वारदात को अंजाम देते थे। रविवार शाम पुलिस ने चोरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ठिकाना बदलकर रह रहे थे पकड़े गए बदमाश
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इश्तेकार मैनाठेर के ताहरपुर का निवासी है, लेकिन वर्तमान में मझोला के मंसूर कॉलोनी जयंतीपुर में रहता है। इसके खिलाफ 29 केस दर्ज हैं। पहला मुकदमा में 1999 में दर्ज हुआ था। वाहिद के खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं। मुख्तियार मैनाठेर के अल्लाहपुर भीकन निवासी है। वह मंसूर कॉलोनी जयंतीपुर में रहता है। उसका भाई फरियाद संभल के मोहल्ला नरोत्तम सराय में रहता है। फरियाद के खिलाफ 12 केस दर्ज हैं जबकि उसके भाई फरियाद के खिलाफ सात केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के सभी जिलों में कर रहे थे वारदात
पुलिस ने बताया कि वाहिद, मुख्तियार और फरियाद मैनाठेर के अल्लाहपुर भीकन के रहने वाले हैं, जबकि इश्तेकार ताहरपुर निवासी है। चारों आपस में रिश्तेदार हैं। पिछले कई साल से एक साथ मिलकर मुरादाबाद, अमरोहा व संभल जिलों में नलकूपों पर लगे मोटरों के तार व अन्य सामानों की चोरी करते हैं। मैनाठेर, कुंदरकी और छजलैट क्षेत्र के ढाकी, छज्जू नंगला, तेलीपुरा से 28 मई की रात नलकूप की मोटर चोरी कर उसे तोड़कर तार निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article