फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theret to jugde case

पुष्पेंद्र यादव के परिवार को भी मिली थीं जान से मारने की धमकियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
theret to jugde case
मुरादाबाद। बरेली में जज को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद मुरादाबाद तक हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को दिन भर पुलिस फहीम पाकिस्तानी के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। इसमें अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में इतना जरूर सामने आया कि जिस पुष्पेंद्र यादव की हत्या के मामले में चुन्नी लाल आरोपी है। उसके परिवार को भी धमकियां मिल चुकी थीं। पुष्पेंद्रके भाई ने बताया कि केस में समझौता न करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियां दी गई थीं। इस संबंध में कटघर थाने में आरोपी चुन्नी लाल और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कटघर के गोविंद नगर निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र आनंद पाल सिंह यादव की 21 सितंबर 2015 की दोपहर में सिविल लाइंस क्षेत्र के कपूर कंपनी तिराहे के पास दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुष्पेंद्र यादव सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था और घटना के समय वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रहा था। तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी और तत्कालीन एसपी सिटी राम सुरेश यादव ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि पुष्पेंद्र ने आठ माह तक महिला कल्याण विभाग में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर के तौर पर नौकरी की थी। तब उसने यहां पर काम कर रहे लिपिक चुन्नी लाल और एक अन्य लिपिक मुकुट लाल की बहुत सी कमियां जान ली थीं। आरोप है कि दोनों लिपिकों ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर पुष्पेेंद्र की हत्या करा दी थी। पुष्पेंद्र के भाई योगेश बताया कि हत्याकांड के खुलासा होने के बाद उन्हें कई बार धमकि यां मिल चुकी हैं। चार जून 2016 की रात तीन अज्ञात लोग हमारे मकान के दरवाजे के पास पहुंचे थे। उन्होंने डोरबेल बजाई थी। पुष्पेंद्र की मां प्रवेश दरवाजा खोलने पहुंची थी। तब उन्होंने खिड़की से देख लिया था। तीन युवक वहां खड़े थे। उन्होंने धमकी दी कि चुन्नी लाल से बीस लाख रुपये लेकर समझौता कर लो, वरना पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

फहीम पाकिस्तानी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस नाम का व्यक्ति कोई नहीं मिला। फिर भी पुलिस और खुफिया विभाग की टीम जानकारियां जुटाने में लगी है। चुन्नी लाल सिविल लाइंस थाने में दर्ज केस में आरोपी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल यादव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed