फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There's a tussle among SP members on social media, with leaders' supporters clashing.

Moradabad News: सोशल मीडिया पर सपाइयों में घमासान, नेताओं के समर्थकों में खींचतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
There's a tussle among SP members on social media, with leaders' supporters clashing.
मुरादाबाद। लखनऊ बुलाकर जिले के नेताओं को अखिलेश यादव ने गुटबाजी बंद करने की नसीहत देने के बाद अब उनके समर्थकोें के बीच सोशल मीडिया पर खींचतान शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर अपने-अपने नेताओं के समर्थन में समर्थक भिड़ गए हैं। मामला बढ़ता देख महानगर अध्यक्ष को बयान जारी कर हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

पीडीए की बैठक में सांसद रुचिवीरा को न बुलाने और कार्यक्रम के पोस्टर-बैनरों से उनका फोटो गायब रहने के विवाद लखनऊ तक पहुंचा था। मामला तूल पकड़ने लगा ताे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आगे आना पड़ा। बृहस्पतिवार को लखनऊ में हुई बैठक में सांसद रुचिवीरा, राज्यसभा सांसद जावेद अली, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष जयवीर यादव और पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी शामिल हुए थे। बताया जाता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नेताओं की बात सुनीं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा न आने देने की हिदायत दी।
विज्ञापन

नेताओं के मतभेद खत्म हुए या नहीं लेकिन उनके समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर खींचतान जरूर शुरू हो गई है। समर्थक एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। सोशल मीडिया इसकी दिनभर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- पार्टी के किसी भी नेता के विरुद्ध सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से किसी प्रकार की टिप्पणी, प्रतिक्रिया या बयानबाजी न करें। जिले का प्रकरण राष्ट्रीय अध्यक्ष के संज्ञान में है। सभी साथी अनुशासन बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक टिप्पणी करने से बचें।

- फुरकान अली, सपा जिला महासचिव
00
- लखनऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर 2027 की तैयारी में जुटने को कहा है। - रुचिवीरा, सपा सांसद, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed