फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be no traffic zone for three hours

Moradabad News: जामा मस्जिद चौराहे से कोहिनूर तिराहे तक तीन घंटे रहेगा नो ट्रैफिक जोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
There will be no traffic zone for three hours
मुरादाबाद। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को शहर से गुजरेगी। जिसे लेकर शुक्रवार को पुलिस और एसपीजी ने रूट का निरीक्षण किया है। कहां-कहां ट्रैफिक रोकना है और कहां-कहां पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, इसके लिए भी प्वाइंट तय कर लिए गए हैं। शनिवार सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जामा मस्जिद चौराहे से लेकर कोहिनूर तिराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। जहां-जहां से यात्रा निकल जाएगी, उन चौराहे से यातायात चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मूंढापांडे हवाई अड्डे से सड़क द्वारा जामा मस्जिद चौराहे पर पहुंचेंगे। उसे पहले ही पुलिस जगह-जगह तैनात कर दी जाएगी। जामा मस्जिद चौराहे से भारत जोड़ो न्याय यात्रा जामा मस्जिद चौराहे से इंदिरा चौक की ओर बढ़ेगी तो जीआईसी चौराहे से ताजपुर माफी और गुलाबबाड़ी की ओर जाने वाले यातायात को चालू कर दिया जाएगा। इंदिरा चौक की ओर जाने वाले यातायात को अनुमति नहीं दी जाएगी। इंदिरा चौक से भारत जोड़ो न्याय यात्रा गलशहीद चौराहे की ओर बढ़ेगी तो इंदिरा चौक से मकबरा और मकबरा से जामा मस्जिद जाने वाले रास्ते को खोल दिया जाएगा। यहां से गलशहीद चौराहे की ओर जाने वाले यातायात को रोक दिया जाएगा। जहां-जहां से यात्रा गुजरेगी, वहां-वहां से यातायात चालू होता रहेगा।
विज्ञापन

गलशहीद चौराहे से यात्रा भूड़े के चौराहे की ओर जाएगी तो प्रिंस रोड, असालतपुरा, मंडी चौक की ओर से आने वाले वाहन को रोक दिया जाएगा। भूड़े के चौराहे से यात्रा ईदगाह गेट पर पहुंचेगी तो प्रिंस रोड, असालतपुरा और गलशहीद चौराहे की ओर आने और जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। यात्रा की ओर वाहन नहीं जाने दिया जाएंगे। ईदगाह गेट से यात्रा संभल चौराहे से डबल फाटक से होते हुए दस सराय पुलिस चौकी के सामने से गुजरेगी। इस दौरान डबल फाटक पर दोनों साइडों के वाहन रोक दिए जाएंगे। चौराहे से यात्रा गुजर जाएगी, तब वाहन संभल चौराहे से गुजर पाएंगे। यात्रा करूला क्षेत्र में पहुंचेगी तो कोहिनूर तिराहे से आने वाले वाहन भी रोके जाएंगे। राहुल गांधी मूंढापांडे, कटघर, मुगलपुरा, कटघर, मझोला और पाकबड़ा क्षेत्र से गुजरेंगे। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article