फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There will be a lottery again for the vacant houses of PM Awas Yojana

Moradabad News: पीएम आवास योजना के खाली मकानों की फिर होगी लॉटरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
There will be a lottery again for the vacant houses of PM Awas Yojana
मुकादाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत एमडीए द्वारा बनाए गए आवासों का आवंटन नहीं हो सका। वहीं जो आवास आवंटित किए गए उनमें भी कई लोगों ने पूरे दस्तावेज जमा नहीं किए तो किसी ने किस्त नहीं दीं। इसके कारण एमडीए ऐसे आवंटनों को रद्द करेगा। साथ ही बचे हुए आवासों के आवंटन के लिए फिर से लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना के तहत वर्ष 2018 से 2022 के बीच पांच अलग-अलग योजनाओं के तहत नया मुरादाबाद, लाकड़ी फाजलपुर, ढक्का, सोनकपुर व शाहपुर तिगरी में कुल 1712 आवास बनाए गए। प्रत्येक आवास के निर्माण में औसतन 4.5 लाख रुपये की लागत आई। इसमें से ढाई लाख का अनुदान सरकार के स्तर से मिलना था और दो लाख रुपये लाभार्थी द्वारा जमा किए जाने थे। प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एमडीए ने 4000 रुपये की मासिक किश्त और लाभार्थी के हिस्से की 50 प्रतिशत रकम (एक लाख रुपये) की अदायगी पर कब्जा देना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

एमडीए वीसी शैलेष कुमार का कहना है कि वर्तमान में आवंटित भवनों में से मात्र 1138 आवंटियों ने ही कब्जा लिया है। कब्जा लेने के उपरांत किस्तें चुकाने में लापरवाही कर रहे हैं। लगभग 500 आवंटियों ने अपनी शुरुआती किस्तों का भुगतान भी नहीं किया है। 40 आवंटियों ने आवास सरेंडर करते हुए रिफंड ले लिया है। 54 लाभार्थियों ने आवंटन के बाद प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं। अब उनका आवंटन निरस्त किए जाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे योजना का लाभ बचे हुए पात्र लोगों को मिल सके। वीसी ने एमडीए की सचिव अंजुलता व संपत्ति प्रभारी अरुण शर्मा को निर्देश दिए हैं कि वह 15 दिन में पात्रता का सत्यापन कर नए आवंटन की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed