{"_id":"6609d21af85cd14a300467d7","slug":"there-will-be-a-competition-of-24-among-12-candidates-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-372287-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 12 प्रत्याशियों के बीच होगा 24 का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 12 प्रत्याशियों के बीच होगा 24 का मुकाबला
विज्ञापन
मुरादाबाद। नाम वापसी के आखिरी दिन शनिवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब 2024 का मुकाबला 12 प्रत्याशियों के बीच होगा। इसमें भाजपा, सपा, बसपा समेत छोटे दलों के साथ चार निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। 19 अप्रैल को मतदान होगा।
मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 27 मार्च तक नामांकन पत्र भरे गए। आठ दिन चली नामांकन प्रक्रिया में 18 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सांसद डॉ. एसटी हसन, प्रदीप यादव, संदीप त्रिवेदी, सरताज आलम और शीशपाल के नामांकन निरस्त कर दिए गए। 13 उम्मीदवारों नामांकन वैध पाए गए। वहीं शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी वकी रसीद ने नामांकन वापस ले लिया।
नाम वापसी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। इसमें भाजपा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार को कमल का फूल, बसपा के इरफान सैफी को हाथी, सपा की रुचि वीरा को साइकिल, अपना हक पार्टी के अजय यादव को ऑटो रिक्शा, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी के गंगाराम शर्मा को हॉकी और बाल, भारतीय बहुजन समता पार्टी के ओंकार सिंह को गैस सिलिंडर, समता पार्टी के शकील अहमद को सिलाई की मशीन, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के हर किशोर सिंह को बैटरी टाॅर्च, निर्दलीय अमरजीत सिंह को क्रेन, मो. जमशेद को गन्ना किसान, मुसर्रत हुसैन को कैमरा, निर्दलीय साधना सिंह को दूरबीन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। वह भाजपा प्रत्याशी की पत्नी हैं।