फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was no money to fill LPG, Asha worker ate poison

मुरादाबाद: रसोई गैस भरवाने को नहीं थे पैसे, आशा वर्कर ने खाया जहर

Thu, 14 Oct 2021 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 14 Oct 2021 01:30 AM IST
सार

सरिता के पति भोजराज कार चालक हैं। पति ने बताया कि मंगलवार को सरिता एक गर्भवती को महिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घर लौटी थी। सरिता ने खाना बनाने की तैयारी शुरू की। लेकिन रसोई गैस सिलिंडर खाली था।

विज्ञापन
There was no money to fill LPG, Asha worker ate poison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के महलकपुर गांव आशा वर्कर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति का कहना है कि गैस सिलिंडर खाली हो गया था। जिससे भरवाने के लिए घर में पैसे नहीं थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। तीन महीने से आशा वर्कर के प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ था। वहीं चिकित्सा प्रभारी का दावा है कि पोर्टल की दिक्कत के चलते भुगतान नहीं हो सका था।

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के महलकपुर निजामपुर गांव निवासी सरिता देवी पत्नी भोजराज ताजपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर के पद पर कार्यरत हैं। सरिता के पति भोजराज कार चालक हैं। पति ने बताया कि मंगलवार को सरिता एक गर्भवती को महिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घर लौटी थी। सरिता ने खाना बनाने की तैयारी शुरू की। लेकिन रसोई गैस सिलिंडर खाली था।
विज्ञापन


तीन माह से नहीं मिला था प्रोत्साहन राशि का भुगतान
महिला ने पति से गैस सिलिंडर भरवाने के लिए कहा तो उसने भी बाद में भरवाने के बात कहकर टाल दिया। जबकि सरिता चूल्हे पर खाना बनाने को तैयार नहीं थी। सरिता को तीन माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं मिला था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह सरिता देवी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है।


27 अगस्त से पोर्टल नहीं चल रहा था। इसके चलते भुगतान में दिक्कत आ रही थी। मंगलवार को अगस्त का माह भुगतान खाते में भेज दिया गया है। गुरुवार को सितंबर का भुगतान भेज दिया जाएगा। भुगतान नहीं होने की आशा ने कभी कोई शिकायत नहीं की थी।- डॉ. राजीव, चिकित्सा प्रभारी, ताजपुर पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed