फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was an obstruction in the construction

Moradabad News: रिंग रोड पर पुल निर्माण कार्य में आया अवरोध, जमीन को लेकर उठा विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
There was an obstruction in the construction
मुरादाबाद। रिंग रोड के भटावली स्थित पुल के नीचे की कुछ जमीन पर ग्रामीणों ने अपना दावा करते हुए विरोध जताया है। इस मामले में एनएचएआई और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को अन्यत्र जमीन या मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के पीडी अनुज कुमार जैन ने बताया कि रिंग रोड बनाने के लिए भटावली स्थित रामगंगा नदी पर पुल का निर्माण जारी है। इस पुल के नीचे पिलर बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पिलर की जमीन पर अपना दावा किया। इस विवाद की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने तहसीलदार को जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह दो प्रकार की जमीनें हैं। यदि ग्रामीणों की जमीन निकलेगी तो उनको अन्यत्र जमीन या मुआवजा दिया जाएगा। रिंग के अन्य स्थानों पर कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन

रिंग रोड का अभी 20 प्रतिशत काम हुआ
शहर के यातायात व्यवस्था की लाइफ लाइन रिंग रोड के लिए मिट्टी डालने का काम अभी 15 किलोमीटर तक हुआ है। रामगंगा नदी पर पुल निर्माणाधीन है। इस रोड पर 30 से अधिक पुलिया और 11 अंडरपास बनेंगे। चार माह में रोड बनाने के लिए अभी तक मात्र 15 किलोमीटर तक मिट्टी डालने का काम हो पाया है। अभी तक तीस पुलिया में से एक भी पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। एक अंडरपास का काम पूरा हो गया है। सात अंडरपास पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई ने गांवों की जमीन का मुआवजा देने के लिए 430 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को मुहैया कराया था। सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव का कहना है कि 90 प्रतिशत से अधिक किसानों को जमीन की 390 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मुआवजे के रूप में भुगतान कर दी गई है। अभी 10 प्रतिशत के कम मुआवजा देना बाकी है।
इन गांवों की जमीन रिंग रोड में शामिल
रिंग रोड के लिए अमरोहा जिले के औरंगाबाद, सिरसा मोहन की 13 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसके अलावा मुरादाबाद जिले के लोधीपुर राजपूत, पल्लूपुरा घोसी, धन्नूपुरा, चक गिरौड़ा, मोहरा, गुरेठा, उत्तमपुर बहलोलपुर, शाह आलमपुर, सिकंदरपुर, सलेमपुर बंगर, लोधीपुर जवाहरनगर, काजीपुरा, मुगलपुर उर्फ अगवानपुर मुस्तकम, बहतवाली मुस्तकम, बहतवाली अहतमाती, हरदासपुर, सैदपुर खादर, अबाबकरपुर, भगतपुर रतन, त्रिलोकपुर, घटवावाला, रुपपुर बहादुरपुर, दादूपुर पयांदपुर मुस्तकम, मेदनीपुर, गोधी, बिजना, हटहट, ठीकरी, ककरघट्टा, साहू नंगला, लक्ष्मीपुर कट्टई, याकूतपुर छपरा, डिलारी की जमीन शामिल है।

ऐसे होकर जाएगी रोड
यह रिंग रोड मूंढापांडे राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू होकर कुंदरकी रोड, संभल रोड, दिल्ली रोड, कैंलसा रोड, अगवानपुर बाईपास, दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग, को क्रॉस करते हुए रामगंगा नदी को पार करेगी। काशीपुर रोड को क्रॉस कर मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर जाकर रिंग रोड समाप्त होगी। रिंग रोड का निर्माण करने के लिए शासन ने 655 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। मुआवजे और वन विभाग का बजट निर्माण से अलग है। रिंग रोड निर्माण की कुल लागत 12 हजार करोड़ होने का अनुमान है। शासन ने डेढ़ साल की निर्धारित अवधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article