{"_id":"6972901431c763963c02f89f","slug":"there-was-a-large-crowd-of-voters-for-the-hearing-and-they-submitted-their-forms-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112101-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सुनवाई के लिए मतदाताओं की रही भीड़, दिए प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सुनवाई के लिए मतदाताओं की रही भीड़, दिए प्रपत्र
विज्ञापन
कांठ। पिछले दिनों भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कांठ विधानसभा क्षेत्र में चले मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नो मैपिंग में पाए गए मतदाताओं को नोटिस देने के उनकी सुनवाई के क्रम में बृहस्पतिवार को भी मतदाताओं की भीड़ रही।
कांठ विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के दौरान 22427 मतदाता नो मैपिंग में पाए गए थे। इन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नोटिस देने की प्रक्रिया के साथ ही नोटिसों पर सुनवाई का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नो मैपिंग वाले मतदाताओं की भीड़ रही। तहसील में लगे चार अलग-अलग काउंटरों पर तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा और चकबंदी अधिकारी विनय श्रीवास्तव ने, खंड विकास कार्यालय छजलैट में बीडीओ आदित्य श्रीवास्तव, खंड शिक्षाधिकारी शिवम गुप्ता, नगर पंचायत अगवानपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी डिलारी राजेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज पाकबड़ा में बाल विकास परियोजना अधिकारी ठाकुरद्वारा निशी सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र पाल सिंह, महिपाल सिंह, राजीव कुमार ने सुनवाई की। मतदाताओं से प्रपत्र भी जमा कराए गए। वहीं एसडीएम संत दास पंवार ने पाकबड़ा, कांठ तहसील, अगवानपुर, छजलैट में सुनवाई कार्य को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं की समस्याओं को भी सुना।