{"_id":"69d2b945342a7cfb600cdf7b","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-over-harvesting-of-crops-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-111451-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फसल काटने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फसल काटने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
Mon, 06 Apr 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। झकड़ा मंगूपुरा गांव के जंगल में रविवार सुबह गेहूं की फसल काटने को लेकर विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पूर्व प्रधान, महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी है।
झकड़ा मंगूपुरा गांव में खेती की एक जमीन पर मालिकाना हक पाने को लेकर दो पक्षों में काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही है। इस जमीन के अलग अलग भाग पर दोनों पक्षों की गेहूं की फसल खड़ी है। रविवार सुबह दोनों पक्ष अपने परिवार की महिला सदस्यों के साथ गेहूं की फसल काटने गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपने हिस्से वाली भूमि में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काटने का आरोप लगाया। इसी दौरान दोनों पक्षों में गालियां देने के बाद मारपीट और हंगामा शुरू हो गया।
एक पक्ष के पूर्व प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के हमले में उसके अलावा उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई। दूसरे पक्ष के हेम सिंह ने बताया कि विरोधियों के हमले में वह और उसकी पत्नी घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिलारी भिजवाया। थाना बिलारी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष जो तहरीर देंगे उसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।