फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There should be no darkness on Janmashtami, the corporation will arrange generators on 17 temples

जन्माष्टमी पर न रहे अंधेरा, 17 मंदिरों पर निगम करेगा जनरेटर की व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
There should be no darkness on Janmashtami, the corporation will arrange generators on 17 temples
मुरादाबाद। जन्माष्टमी के मौके पर शहर साफ सुथरा दिखे इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंदिरों के आसपास खास साफ सफाई की व्यवस्था की गई। रात में लाइट जाने पर मंदिरों में अंधेरा न रहे इसको लेकर नगर निगम प्रशासन शहर के 17 मंदिरों में जनरेटर की व्यवस्था भी करेगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजय चौहान के निर्देश पर शहर में शनिवार विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। सफाईकर्मियों की टीमों ने विशेष कर शहर के मंदिरों व उसके आसपास साफ-सफाई का कार्य किया। नालियों की भी सफाई की गई। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जोनल सैनेटरी अधिकारी के साथ जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर भूड़े के चौराहा स्थित बाल्मीकि मंदिर, कानूनगोयान स्थित चामुंडा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर आदि का निरीक्षण कर वहां साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ 17 मंदिरों पर विशेष लाइटिंग, सजावट व विद्युतापूर्ति के लिए जनरेटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए सभी मंदिरों में जन्माष्टमी से पूर्व सैनीटाइजेशन का कराया जा रहा है। महानगर के प्रमुख मंदिरों पर जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम देर रात्रि तक संचालित किया जाता है, जिसके दृष्टिगत पेयजलापूर्ति के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था किये जाने के निर्देश महाप्रबंधक (जल) को दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed