{"_id":"65da526c39cd3fefba01bd0a","slug":"there-may-be-a-change-in-the-weather-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-351053-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मौसम में बदलाव के आसार, बादल छाने से फिर बढ़ेगी ठंड.. बारिश की भी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मौसम में बदलाव के आसार, बादल छाने से फिर बढ़ेगी ठंड.. बारिश की भी संभावना
Sun, 25 Feb 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में अचानक तापमान बढ़ गया है। गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था। इसकी वजह से दिन में चटख धूप खिली थी। दिन में जैकेट पहनने पर गर्मी का अहसास होता है।
विज्ञापन
वहीं सुबह-शाम को ठंड का मौसम अभी बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 71 फीसदी थी, जो दिन में तेज धूप की वजह से शाम को सिर्फ 39 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्राें में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हल्की बारिश का अनुमान है। मैदानी इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसकी वजह से मौसम सर्द होने का अनुमान है, क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका प्रभाव रहेगा। सोमवार से मौसम साफ हो सकता है।