{"_id":"67087596c0b5ec44df04cb34","slug":"there-is-no-improvement-in-the-condition-of-the-rape-victim-the-accused-is-away-from-the-police-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-498299-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार नहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार नहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता के गर्भवती होने पर उसे तेजाब पिलाने वाले आरोपी युवक और उसके भाई, मां को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। वहीं पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। परिजन घर में ही उसका इलाज करा रहे हैं।
क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण का आरोप है कि क्षेत्र के करिया नंगला निवासी जावेद ने आठ माह पहले उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी से शादी का वादा किया। उसने कहा कि वह अपने भाई व मां को दवाई लेकर भेज रहा है, जिसे खा लेना। आरोप है कि इसके बाद आरोपी का भाई व उसकी मां एक दवाई लेकर आए व किशोरी को पिलाकर चले गए।
इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई। ग्रामीण के अनुसार कुछ समय के बाद वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री बेहोश है। वह उसे अस्पताल में लेकर गया। इसके बाद से उसकी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण का आरोप है कि उसकी पुत्री को तेजाब पिलाया गया है। भगतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी जावेद, उसके हारुन और मां हलीमा के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भगतपुर थाना प्रभारी संजय पांचाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
00
किशोरी के इलाज में खर्च हो गई पिता की जमा पूंजी
दुष्कर्म पीड़िता को तेजाब पिलाने के बाद से उसकी हालत बेहद नाजुक है। गंभीर हालत के चलते उसे खाने-पीने में बहुत दिक्कत हो रही है। परिजनों का कहना है की नली के सहारे उसे भोजन दिया जा रहा है। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसने कई वर्षों तक सऊदी अरब में नौकरी करके जो जमा पूंजी इकट्ठा की थी वह सब उसकी पुत्री के इलाज में खर्च हो गई है, अब घर का खर्च चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।