{"_id":"6838aae1feaffa1a6a0a4c29","slug":"then-there-will-be-a-bsp-government-in-2027-munqad-ali-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-655619-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो 2027 में होगी बसपा की सरकार : मुनकाद अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो 2027 में होगी बसपा की सरकार : मुनकाद अली
विज्ञापन
मुरादाबाद। बसपा के पदाधिकारी ईमानदारी के साथ विधानसभा की सेक्टर कमेटी और बूथ कमेटियों का गठन कर लें। पूरी कमेटी गठित होने पर 2027 में बसपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। बसपा के मंडल कार्यालय पाकबड़ा में यह बातें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान पदाधिकारियों से कहीं।
उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 27 विधानसभाएं हैं। सभी विधानसभाओं की सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटियों का गठन पूरी ईमानदारी के साथ होना चाहिए। आरोप लगाया कि दलित, पिछड़ा और मुस्लिम वर्ग के लोगों पर जो अत्याचार हो रहा है, उसे सिर्फ बहुजन समाज पार्टी की सरकार ही रोक सकती है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने 2027 में बसपा प्रमुख मायावती को प्रदेश में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व सांसद गिरीश चंद्र, मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह, जाफर मलिक, मुख्य सेक्टर प्रभारी सतपाल पीपला, जिला प्रभारी अमर सिंह, सुनील आजाद ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर एडवोकेट एवं संचालन चंद्रपाल सिंह सैनी ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बब्बू लंबरदार, राजेश सागर, संजीव शर्मा ,पवन कश्यप, करतार सिंह, मुकेश कुमार, गजेंद्र सिंह अरविंद गाैतम आदि माैजूद रहे।