{"_id":"6a2c7090013aa1212f0402ae","slug":"theft-worth-lakhs-at-a-farmers-house-after-breaking-through-the-wall-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-923622-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान के घर कूमल लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान के घर कूमल लगाकर लाखों की चोरी
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने किसान के घर कूमल लगाकर 25 हजार रुपये की नकदी समेत छह लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और भाग गए।
मूंढापांडे के गुलड़िया गांव किसान जयपाल सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को भोजपुर क्षेत्र के बीजना गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। जयपाल का एक बेटा वीरपाल मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। दूसरा विजय पाल रात में सरकड़ा खास बिजलीघर में ड्यूटी पर गया था। परिवार के अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मकान की पिछली दीवार में कूमल लगाकर घुस गए।
कमरे में रखी चाबी से अलमारी का लाॅक खोलकर उसमें रखी 25 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर चोर भाग गए। बुधवार की सुबह चार बजे विजयपाल की पत्नी कुसुम बीमार चल रहे अपने बच्चे के रोने पर जाग गईं। फ्रीज से बर्फ निकालने कमरे में गईं तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
उसके शोर मचाने पर के अन्य लोग भी जाग गए और पुलिस को सूचना दी गई। जयपाल सिंह और उनके बेटे विजय भी घर आ गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।