फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft pickup caught with the help of gps

जीपीएस की मदद से मिली चोरी गई पिकअप गाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
theft pickup caught with the help of gps
पाकबड़ा। मंडी समिति से शनिवार की देर रात चोरी हुई पिकअप को चोर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गये। पिकअप स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार गायत्री नगर निवासी विन्नी सैनी पिकअप स्वामी है। उनकी पिकअप मैनाठेर के संदलपुर निवासी अभिषेक चलाता है। अभिषेक पिकअप को मंडी समिति परिसर में खड़ा करता है। रविवार सुबह जब अभिषेक उठा तो मौके पर पिकअप नही थी। अभिषेक ने पिकअप स्वामी विन्नी सैनी को सूचना दी। उसके बाद विन्नी सैनी ने पिकअप में लगे ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से लोकेशन ट्रेस कर ली। छानबीन में पता चला कि पिकअप ने रविवार तड़के लगभग तीन बजे लोकेशन बदली थी। पिकअप की लोकेशन पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कला गांव में मिली। विन्नी सैनी अभिषेक के साथ पाकबड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लावारिस खड़ी पिकअप को कब्जे में लिया। पीड़ित वाहन स्वामी विन्नी सैनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मझोला पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed