फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft of lakhs in the house of the timber trader

लकड़ी व्यापारी के घर चार लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs in the house of the timber trader
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार रात लकड़ी व्यापारी के घर चोर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवर लेकर चोर फरार हो गए। परिजन सुबह जागे तो घटना की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन

मूंढापांडे के अक्का डिलारी पट्टी निवासी जुम्मा लकड़ी व्यापारी हैं। उनके पुत्र नईम और फहीम केरल में हेयर कटिंग और वेल्डिंग का काम करते हैं। सोमवार की रात घर में जुम्मा और उनकी पत्नी हसीन जहां मौजूद थीं। दंपति आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन

चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। घर में रखी अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, बेटी अनम के चार तोले के सोने के जेवर, तीन चांदी के जेवर के अलावा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जुम्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे उसकी पत्नी हसीन जहां जागी और उसने घर की साफ-सफाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वह कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। तब चोरी की घटना की जानकारी हो पाई। जुम्मा ने बताया कि उसकी बेटी अनम की एक साल पहले शादी हुई थी। बेटी के जेवर भी मायके में ही रखे थे। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed