फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft in three houses in a single night in Tanda

टांडा में एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

क्षेत्र के दो ग्रामों में तीन अलग अलग जगहों पर चोरों ने कीमती सामान उड़ा लिया जबकि एक जगह जाग होने पर चोरों को उल्टे पांव दौड़ लगानी पड़ी। जिसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की तहरीर दी है और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। अली मोहम्मद ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ निर्माणधीन घर में जानवरों की रखवाली के लिए बरामदे में सोया हुआ।

विज्ञापन
Theft in three houses in a single night in Tanda

विस्तार

क्षेत्र के दो ग्रामों में तीन अलग अलग जगहों पर चोरों ने कीमती सामान उड़ा लिया जबकि एक जगह जाग होने पर चोरों को उल्टे पांव दौड़ लगानी पड़ी। जिसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की तहरीर दी है और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वही क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर निवासी किसान तथा शट्रिंग का कार्य करने वाले अली मोहम्मद के घर को निशाना बनाया। अली मोहम्मद ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ निर्माणधीन घर में जानवरों की रखवाली के लिए बरामदे में सोया हुआ। इसी बीच बराबर में ही मौजूद पुराने घर में चोर घुस आए और घर में रखे संदूक को उठा कर अपने साथ ले गए। जिसमे छह तोले सोना, लोन चुकाने के लिए रखे ढाई लाख रुपए रखे थे। सुबह करीब तीन बजे आंख खुलने पर कमरे का ताला टूटा देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई । तलाश करने पर उन्हें खाली संदूक पड़ोस के खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद चोरों ने ग्राम खुशहालपुर के ही मझरा हमीरपुर में किसान महफूज के घर को निशाना बनाते हुए पांच ग्राम सोना, तीन सौ ग्राम चांदी तथा बीस हजार रुपए, चोरी कर लिए। उसके बाद चोर इसी ग्राम के अनवार के घर से सोने के जेवर, 15 तोले चांदी तथा चालीस हजार रुपए नकद चुरा लिए। जिसके बाद जब चोर ग्राम के ही शकील के घर पर पहुंच पर खिड़की से घर के झांकने लगे। तभी शकील की पत्नी ने चोरों को देख लिया और शोर मचा दिया। जिसपर घर के लोगों ने चोरों का पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे। जिसके बाद तीनों पीड़ितों पुलिस ने मामले की जानकारी दी और चोरों के खिलाफ तहरीर दी। उधर टांडा में हुई लाखों की चोरों का खुलासा अबतक नही हुआ था उससे पहले ही दो ग्राम में तीन जगह चोरी की घटनाओं ने लोगों में डर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed