फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in the house of umri sabjipur

घर की दीवार में कूमल लगाकर लाखों की चोरी,चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
theft in the house of umri sabjipur
पाकबड़ा। उमरी सब्जीपुर गांव में चोरों ने मजदूर के घर पर कूमल लगाकर नकदी, जेवर सहित करीब सात लाख रुपये की संपत्ति निकाल ले गए। गृहस्वामी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ चोरी का नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव निवासी मुराद मजदूरी करते है। हाल ही में उनके साले की शादी थी। शादी में शामिल होने के बाद मुराद की बेटियां और रिश्तेदार भी दो दिन पहले उनके घर आए थे। सब लोगों के जेवर और नकदी भी घर पर ही रखी थी। गर्मी होने के कारण सोमवार रात सभी लोग आंगन में सो रहे थे। रात किसी समय दीवार में कूमल लगाकर कमरे मेें घुसे और अलमारी मेें रखे 80 हजार रुपये, सोने चांदी के जेवर, कीमती कपडे़ और राशन उठा ले गए। सुबह आंख खुलने पर कमरे में सारा सामान बिखरा देख मुराद के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही गांव में लोगों को चोरी के बारे में बताया। लोगों ने उन्हें गांव के ही चार लोगों के चोरी में शामिल होने की बात बताई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने जांच पड़ताल की। मुराद ने गांव के ही फिरासत, नूरी, नबिया और इसरार के खिलाफ चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मुराद का आरोप है कि इन चारों ने दो साल पहले भी उनके घर में चोरी का प्रयास किया था लेकिन उनकी आंख खुलने के कारण सभी भाग गए थे। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed