फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft in the house of the weighing clerk of Asmoli sugar mill

Moradabad News: असमोली चीनी मिल के तौल लिपिक के घर में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Theft in the house of the weighing clerk of Asmoli sugar mill
कैलसा(अमरोहा)। असमोली चीनी मिल के तौल लिपिक के घर में नकब लगाकर चोरों ने नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के चक बारसपुर मनोज सिरोही का परिवार रहता है। वह असमोली चीनी मिल में तौल लिपिक हैं। जबकि उनके छोटे भाई कपिल सिरोही मुरादाबाद में शिक्षक है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। बुधवार की रात मनोज सिरोही अपनी पत्नी कविता सिरोही और बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी, रात में किसी समय चोर पिछली दीवार में नकब घर में दाखिल हो गए और अलमारी में रखें तीन लाख रुपये व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह आंख खुलने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर देहात थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित तौल लिपिक ने घटना की तैयारी दे दी है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed